• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Coldest day in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (21:49 IST)

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 3.4 तक गिरा

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 3.4 तक गिरा - Coldest day in Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
 
पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रही और लोगों को कई गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजधानी के कई हिस्सों में लोग सर्दी से बचने के लिए चाय की चुस्कियां लगाते हुए देखे गए।
 
खराब मौसम और कोहरे के कारण कम से कम 26 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, आठ को परिवर्तित समय पर चलाया जा रहा है और सात को रद्द कर दिया गया है। विमानन सेवाओं पर हालांकि कोई खास असर नहीं पड़ा है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आईसीयू में भर्ती