Daily Horoscope
✕

'ऑपरेशन ओलिव' में तटरक्षक बल का विमान भी शामिल

Updated: रविवार, 13 दिसंबर 2020 (16:46 IST)
केंद्रपाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के समुद्री तट पर हर साल प्रजनन करने वाले दुर्लभ 'ओलिव रिडले' कछुओं की सुरक्षा सुश्चित करने के लिए तटरक्षक बल ने अपना एक विमान भी लगाया है, जिसकी मदद से इलाके में गश्त की जा रही है।

तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य वन विभाग के संयुक्त समन्वय से कछुओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है और जहां पर बड़ी संख्या में कछुए आए हैं, वहां पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने इन समुद्री जीवों के संरक्षण के लिए बेहद सतर्क योजना बनाई है जिसके तहत विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे इन जीवों को बचाने के लिए तटरक्षक 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल का विमान गहिरमाथा समुद्री जीव अभयारण्य, धर्मा, देवी और रुशीकुल्या नदी के मुहाने पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने की घटना को रोकने के लिए निगरानी कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच तटरक्षक बल ने मछुआरों के लिए संवाद का सत्र आयोजित किया है, ताकि उन्हें ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन के दौरान मछली पकड़ने पर कानूनी रोक के बारे में बताया जा सके।

गौरतलब है कि एक नवंबर से गरिमाथा समुद्री जीव अभयराण्य के 20 किलोमीटर की परिधि में और ओडिशा की नदियों के मुहानों पर मछली पकड़ने पर रोक है और अब तक इस नियम का उल्लंघन करने पर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम-1970 और उड़ीसा समुद्री मत्स्यन नियमन अधिनियम 1982 के तहत 70 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख