Daily Horoscope
✕

Weather update : पश्चिमी मध्यप्रदेश में छाया रहा कोहरा, कई भागों में हल्की बारिश

Updated: रविवार, 13 दिसंबर 2020 (16:24 IST)
भोपाल। पश्चिमी मध्यप्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, वहीं राज्य के कई भागों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही।अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर, दमोह, टीकमगढ़, गुना, अनूपपुर एवं डिंडोरी जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में बनी चक्रवाती स्थिति के कारण मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश जारी है। उन्होंने कहा कि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शाजापुर, राजगढ़ एवं उज्जैन सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई।

साहा ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह 10 बजे तक दृश्यता 300 मीटर तक थी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुक्षी में तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सरदारपुर, सेंधवा, खंडवा एवं पानसेमल में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीधी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर, दमोह, टीकमगढ़, गुना, अनूपपुर एवं डिंडोरी जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख