ganesh chaturthi

CAB : IUML के 4 सांसदों ने दी कोर्ट में चुनौती, धर्म के आधार पर बनाया गया नागरिकता संशोधन विधेयक

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (12:33 IST)
नई दिल्‍ली। संसद के दोनों सदनों में पारित हुए नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) का विरोध संसद और सड़क के बाद अब कोर्ट में पहुंच चुका है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 4 सांसदों ने इस विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इसकी संवैधानिकता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल मुस्लिम लीग की ओर से मामले की पैरवी करेंगे।

IUML का कहना है कि नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान के अनुच्‍छेद-14 के तहत मिले समानता के अधिकार का उल्‍लंघन करता है, क्‍योंकि इसे धर्म के आधार पर बनाया गया है।

विपक्ष ने कहा कि यह विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है। यह विधेयक पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्राप्‍त करने की छूट देता है।

विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, ईसाई और बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता हासिल करने में आसानी होगी। सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को यह विधेयक पारित हो गया है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का 'काला दिन' बताया था। सोनिया गांधी ने कहा था कि इस विधेयक के पारित होने से देश के बहुलवाद पर छोटी मानसिकता की जीत हुई है।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख