ramcharitmanas
✕

Hyderabad Case : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लोगों को है सच जानने का अधिकार, 3 सदस्यीय आयोग करेगा जांच

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (12:16 IST)
नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप-मर्डर के बाद हुए 4 आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर मामले में सुनवाई करते हुए उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा कि लोगों को सच जानने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने एनकाउंटर मामले की जांच के लिए आयोग का गठन कर दिया है। 3 सदस्यीय आयोग पूरे मामले की जांच करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार के इस तर्क को खारिज किया कि मामले में पहले से ही जांच चल रही है। ऐसे में 2 अलग-अलग जांच की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी है।

राज्य सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि इस मामले में फिलहाल एसआईटी की जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी जांच पर हामी भरते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने जांच के लिए जो एसआईटी का गठन किया है, वह चलती रहेगी।

आरोपियों के साथ सीन रिक्रिएट करने गई हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में 4 आरोपियों को मार गिराया था। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि आरोपियों ने पहले पत्‍थरबाजी की और बाद में हथियार छीन लिए। हथियार छीनने के बाद आरोपी फायरिंग करके भाग रहे थे, तभी पुलिस ने एनकाउंटर में उन्‍हें मार गिराया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख