1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chidambaram says, Modi in silent

चिदंबरम बोले, असामान्य रूप से मौन हैं पीएम मोदी

Chidambaram
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर असामान्य रूप से मौन हैं और उन्होंने अपने मंत्रियों को लोगों को बेवकूफ बनाने तथा शेखी बघारने के लिए छोड़ दिया है।
 
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का मानना है कि इस वित्त वर्ष के सात माह बाद भी अर्थव्यवस्था के सामने आ रही समस्याएं चक्रीय हैं। चिदंबरम 106 दिन जेल में रहे और उन्हें बुधवार को जमानत पर रिहा किया गया।
 
उन्होंने कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था की कोई खबर नहीं है। वह नोटबंदी, त्रुटिपूर्ण जीएसटी, कर आतंकवाद जैसी भयानक गलतियों का बचाव करने पर अड़ी हुई है।
 
चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था पर असामान्य रूप से मौन हैं। उन्होंने इसे अपने मंत्रियों पर छोड़ दिया है जो लोगों को बेवकूफ बनाने तथा शेखी बघारने में लगे हैं। अर्थव्यवस्था को सुस्ती से बाहर निकाला जा सकता है लेकिन यह सरकार ऐसा करने में अक्षम है।
अगला लेख
Oppo ने ICC के साथ सितंबर 2023 तक भागीदारी बढ़ाई