dharma sangrah
✕

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (10:19 IST)
Petrol Diesel Prices नई दिल्‍ली। लगातार आ रही नरमी के बाद आज कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेज बढ़त दिखी। वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल 1 डॉलर से भी ज्‍यादा महंगा हो गया है। शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर भी इसका असर दिखा और आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 22 पैसे गिरा और 96.35 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 21 पैसे टूटकर 89.55 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में भी आज पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.26 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 17 पैसे सस्‍ता होकर 89.45 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है। कच्चे तेल का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 72.70 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 68.77 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.35 और डीजल 89.55, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 और डीजल 89.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख