शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan 2 and top 20 news
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (20:01 IST)

Chandrayaan 2 : पूरा होगा चांद पर पहुंचने का सपना, टॉप 20 न्यूज

Chandrayaan 2 : पूरा होगा चांद पर पहुंचने का सपना, टॉप 20 न्यूज - Chandrayaan 2 and top 20 news
1. संपर्क टूटा संकल्प नहीं
चंद्रयान 2 नहीं अर्जित कर सका पूरी सफलता...लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले इसरो से टूटा संपर्क....चांद की कक्षा मे मौजूद आर्बिटर एक साल तक देता रहेगा डाटा....
2. भावुक हुए इसरो चेयरमैन
चंद्रयान 2 के पूरी तरह सफल नहीं होने पर भावुक हुए इसरो चेयरमैन सिवन....इसरो केंद्र के बाहर पीएम मोदी के गले लगकर हुए आंसू नहीं रोक पाए सिवन....पीएम बोले- पूरा देश वैज्ञानिकों के साथ....
3. चांद पर पहुंचने का पूरा होगा सपना
चंद्रयान 2 लेकर निराश नहीं हैं पीएम मोदी....महाराष्ट्र में बोले-  चांद पर पहुंचने का सपना होगा पूरा...देश एक सुर में इसरो के साथ खड़ा हुआ...सभी ने कहा इसरो के वैज्ञानिकों पर है गर्व.... 
4. मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचने वाले
चंद्रयान 2 की पूरी तरह सफल नहीं होने पर इसरो के वैज्ञानिक हुए निराश....पीएम मोदी ने बढाया हौसला...कहा- आप मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग हैं... 
5. भावुक हुए मोहसिन रजा
चंद्रयान 2 पर बोलते हुए फूट-फूट कर रोए योगी कैबिनेट के मंत्री मोहसिन रजा...कहा चंद्रयान 2 से हमारा संपर्क टूट गया तो हमारे दिलों की धड़कनें तेज हो गईं...बोलते हुए भावुक हुए रजा...

6. कैसे टूट गया लैंडर विक्रम से संपर्क?
लैंडर विक्रम के हैक की संभावना से इंकार नहीं, इसरो से संपर्क टूटने पर साइंटिस्ट राम श्रीवास्तव ने उठाए सवाल...कहा इसरो के वैज्ञानिकों को इसकी भी जांच करनी चाहिए...
7. सुरक्षा के लिए नेताओं को किया नजरबंद
जम्मू कश्मीर को लेकर एनएसए डोभाल का बयान...कहा नेताओं को एतियात के तौर पर नजरंबद रखा गया...370 हटने से खुश हैं  कश्मीर के लोग...जल्द स्थिति होगी सामान्य...
8. LOC पर इमरान खान
भारत से तनाव के बीच एलओसी पर पहुंचे पाक पीएम इमरान खान...सेना प्रमुख बाजवा ने किया स्वागत....लोगों को भी किया संबोधित...इमरान के कई मंत्री भी रहे मौजूद....
9. कश्मीर में आतंकी हमला
कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला...आतंकियों ने बच्ची समेत 4 लोगों को मारी गोली...घायल बच्ची का दिल्ली के एम्स में होगा इलाज...NSA डोभाल ने दिए निर्देश...
10. पाकिस्तान की हिमाकत
बर्बादी के कगार पर खड़े पाकिस्तान ने फिर की हरकत....राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयर स्पेस खोलने से इंकार...राष्ट्रपति की यात्रा के लिए भारत ने मांगी थी इजाजत...
11. प्लास्टिक फ्री गणेश विर्सजन
मुंबई में प्लास्टिक को लेकर पीएम मोदी की लोगों से अपील...कहा गणेश विर्सजन को प्लास्टिक फ्री मनाने में करें मदद.... 
12. अगला लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी
अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला... 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लिए टास्क फोर्स समिति का गठन...निवेश बढाने के लिए रोडमैप बनाएगी समिति...
13. मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का इस्तीफा
मद्रास हाईकोर्ट की मुख्य न्यायधीश विजया के ताहिलरमानी ने दिया इस्तीफा.... मेघालय तबादले से थीं नाराज...सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम से ट्रांसफर आदेश पर की थी पुर्नविचार की अपील...
14. महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका....कांग्रेस विधायक भानुसाहेब कांबले ने दिया इस्तीफा.. शिवसेना में होंगे शामिल....इससे पहले कई विधायक छोड़ चुके है हाथ का साथ... 
15. विधायक जी का ज्ञान सुनो
राजस्थान के निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह का विवादित बयान...कहा अफीम का नशा होता था अच्छा... नहीं होते थे हादसे...शराब की दुकानें खुलने से होने लगे हैं हादसे...
16. सोनिया गांधी नाराज
मध्य प्रदेश कांग्रेस में नहीं रुक रही गुटबाजी...पीसीसी के बाहर फिर लगे पोस्टर...प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का बयान..अनुशासनहीनता से नाराज हैं सोनिया गांधी... 
17. महाराष्ट्र को चुनावी सौगात
महाराष्ट्र को पीएम मोदी की चुनावी सौगात...मेट्रो प्रोजेक्ट समेत कई विकास कार्यों की रखी आधारशिला...मराठी में दी गणपति की बधाई...
18. कब थमेगी बारिश
सितंबर में भी कई राज्यों में बारिश से हाहाकार....उत्तराखंड में बारिश बनी मुसीबत..मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त...
19. अली अब्बास ज़फर की फिल्म में शाहरुख खान! 
बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख खान करेंगे अली अब्बास ज़फर की फिल्म... यह एक एक्शन मूवी होगी जिसे भव्य पैमाने पर बनाया  जाएगा... 2020 में ये मूवी हो सकती है रिलीज़... सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बना चुके हैं अली 
20. छिछोरे ने किया पहले दिन 7.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया 7.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन... सुबह धीमी शुरुआत के बाद शाम और रात के शो में बढ़ी दर्शकों की संख्या... वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद...