• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chance of rain in many states including Delhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (08:39 IST)

IMD का अलर्ट, दिल्ली सहित कई राज्यों में जारी रहेगी वर्षा, शीतलहर के बाद गिरेंगे ओले

IMD का अलर्ट, दिल्ली सहित कई राज्यों में जारी रहेगी वर्षा, शीतलहर के बाद गिरेंगे ओले - Chance of rain in many states including Delhi
नई दिल्ली। लौटती सर्दी के मौसम ने फिर पलटवार कर दिया है। अनुमान जताया जा रहा था कि सर्दी का मौसम अब समापन की ओर है। लेकिन अब दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के जारी रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हिमालय के पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी के जारी रहने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 28 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इससे पश्चिमी हिमालय के इलाके में हल्की से भारी बरिश और बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 29 और 30 जनवरी को दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
 
Cold wave
आईएमडी ने 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को, पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 जनवरी को और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को कई जगहों पर ओले पड़ने की भविष्यवाणी की है जबकि देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई है।
 
कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखी गई। लक्षद्वीप, और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मरठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचलप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है।
 
एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 1 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 28 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद अगले 2 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
 
अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचलप्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर