शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chance of rain in Jammu and Kashmir
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (08:33 IST)

Weather Alert: जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में शीतलहर जारी

Weather Alert: जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में शीतलहर जारी - Chance of rain in Jammu and Kashmir
नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है तथा यह सिस्टम इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के पास दिखाई दे रहा है। दक्षिणी असम और इससे सटे भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे भूमध्य रेखा के ऊपर भी बना हुआ है।
 
सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली है।
दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पूर्वोत्तर भारत के अलावा हल्की बारिश हुई है। उत्तरप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में 1-2 स्थानों पर दिन में भी शीतलहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। 1-2 स्थानों पर बर्फबारी भी होने की संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड और दक्षिणी तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं तथा 22 जनवरी से इसकी गतिविधियों में तेजी आ जाएगी। बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें
तेजस्वी ने धरना स्थल से पटना के जिलाधिकारी को लगाया फोन, वीडियो हुआ वायरल