ramcharitmanas
✕

CBSE Date Sheet 2025 : 15 फरवरी से शुरू होंगे सीबीएसई एक्जाम, जारी हुआ 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (00:34 IST)
CBSE Board Exam Time table 2025 announced :  : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 
 
सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए पहली बार डेटशीट परीक्षा शुरू होने से करीब 86 दिन पहले जारी की गई है। बोर्ड की ओर से डेटशीट जल्दी जारी करने के कई लाभ भी बताए गए हैं। 
 
86 दिन पहले जारी कार्यक्रम : देर शाम जारी अधिसूचना में बोर्ड ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को संपन्न होंगी। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम कम से कम 86 दिन पहले जारी किया है।
 
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी छात्र द्वारा चुने गए दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। 

स्कूलों को लिस्ट सौंपने को कहा गया : स्कूलों से परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट सौंपने को कहा गया है। बोर्ड ने बताया कि 40 हजार से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक विद्यार्थी द्वारा प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षा एक ही तारीख पर न हो। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख