Hanuman Chalisa

CBSE 12th Result 2024: CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Updated: सोमवार, 13 मई 2024 (12:06 IST)
CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं। बता दें कि इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस बार भी लडकियों ने बाजी मारी है।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। किसी भी एक वेबसाइट के क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स अन्य वेबसाइट पर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है। वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी : सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे। बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं।

कैसे चेक करें रिजल्ट?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन मोड में निम्न स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-
1- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं। 
2- वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3- इतना करते ही आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां रोल नंबर, रोल कोड जैसी डिटेल्स एंटर करें। 
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

अगला लेख