Hanuman Chalisa

सुशांत मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है CBI

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (19:01 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है।

सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभिनेता के पिता केके सिंह की तरफ से पटना में राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथों में ले ली थी।
बिहार पुलिस को दी गई शिकायत में सिंह ने आरोप लगाए कि चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों ने राजपूत की संपत्ति में हेरफेर किया। चक्रवर्ती ने टीवी साक्षात्कारों में इन आरोपों से इंकार किया। सिंह के वकील विकास सिंह ने राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की धीमी गति पर पिछले हफ्ते दुख जताया था।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख