shradh paksha
✕

समुद्र में फेल हुआ मालवाहक जहाज का इंजन, चालक दल के 14 सदस्य थे सवार

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (23:08 IST)
Cargo ship engine failed at sea : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास बृहस्पतिवार को एक प्रमुख इस्पात कंपनी का छोटा मालवाहक जहाज इंजन खराब होने के बाद अरब सागर में बह गया। नाव पर चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बचाव अभियान जारी है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाव पर चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि ‘जेएसडब्ल्यू स्टील’ की नाव पर सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जेएसडब्ल्यू समूह ने एक बयान में घटना की पुष्टि की और बताया कि बचाव अभियान जारी है।
ALSO READ: भड़क सकती है जंग की आग, ईरान ने जब्त किया मालवाहक जहाज, 17 भारतीय सवार
पुलिस के मुताबिक, मालवाहक जहाज वडखल के निकट कंपनी के डोलवी संयंत्र से रेवदंडा के पास सालाव इकाई की ओर जा रहा था कि तभी अपराह्न में कोलाबा किले के पास उसका इंजन फेल हो गया। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ पुलिस, तटीय पुलिस, तटरक्षक और राजस्व विभाग के कर्मचारी किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
ALSO READ: बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज पुल से टकराया, चालक दल में थे 22 सदस्य
जेएसडब्ल्यू ने बयान में बताया, जेएसडब्ल्यू द्वारा संचालित एक छोटा मालवाहक जहाज आज (बृहस्पतिवार) जयगढ़ और सलाव के बीच तूफानी मौसम में फंस गया और तेज हवाओं व कम दृश्यता के कारण बह गया। बयान के मुताबिक, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी (चालक दल) सदस्य जहाज पर सुरक्षित हैं।
ALSO READ: बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज पुल से टकराया, चालक दल में थे 22 सदस्य
बयान में बताया गया कि छोटा मालवाहक जहाज ‘सुरक्षित और स्थिर’ है और आज रात तक बचाव अभियान शुरू होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे कोलाबा किले के पास समुद्र में ज्वार कम हो जाएगा, जिसके बाद चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाला जा सकेगा। (भाषा) (File Photo)  
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख