सम्बंधित जानकारी
- राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर अपने ही गढ़ में घिरे दिग्विजय, दांव पर राजघराने की प्रतिष्ठा !
- Ayodhya: राम मंदिर परिसर में चली गोली, PAC जवान के सीने के आर-पार हुई, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
- UP : वापस बांदा जेल भेजा गया मुख्तार अंसारी, डॉक्टर बोले- पूरी तरह फिट
- पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं वरुण गांधी
- CEA वी अनंत नागेश्वरन ने जताया विश्वास, सरकार के उपायों से सृजित होंगी अधिक नौकरियां
बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज पुल से टकराया, चालक दल में थे 22 सदस्य
चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित
Cargo ship hits bridge in Baltimore: अमेरिका के बाल्टीमोर हार्बर (baltimore harbor) इलाके में मालवाहक जहाज (cargo ship) बाल्टीमोर हार्बर को पार करने वाले पुल से टकरा गया। इस घटना के बाद पुल ढह गया। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बाल्टीमोर तटरक्षक बल के अधिकारी मैथ्यू वेस्ट ने कहा कि मंगलवार की सुबह पुल के आंशिक ढहने की सूचना मिली थी।
बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग ने भी पुल के ढहने की पुष्टि की। इसके बाद मैरीलैंड परिवहन प्राधिकरण ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। मीडिया खबरों के मुताबिक बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले मालवाहक जहाज पर सवार सभी 22 चालक दल के सदस्य भारतीय हैं। कंपनी ने कहा कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।(वेबदुनिया न्यूज)
Edited by: Ravindra Gupta
