suvichar
✕

UPSC साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को मिलेगा विमान किराया

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (18:45 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा के छात्रों को दिल्ली में व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में बैठने के वास्ते आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया है। कोविड-19 (Covid-19) के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया है। इस संबंध में सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह बताया गया।
 
बयान में कहा गया कि आयोग छात्रों को ठहरने और परिवहन संबंधी जरूरतों के संबंध में भी मदद करेगा।
यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ट्रेन सेवा पूरी तरह संचालित नहीं होने के मद्देनजर आयोग ने एक बार के उपाय के तहत व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) के लिए आने वाले छात्रों को आने-जाने के न्यूनतम विमान किराए के भुगतान का फैसला किया है। राज्य सरकारों से पीटी के लिए ई-समन पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र से आने-जाने के लिए अनुमति देने को कहा है।
 
बयान में कहा गया कि सरकार ने मार्च में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी, उस वक्त यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 (सीएसई-2019) के 2304 उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार चल रहा था।
 
यूपीएससी ने कहा कि इसके बाद बाकी 623 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आगे के लिए टालने का फैसला किया गया। बयान में कहा गया कि क्रमिक तरीके से लॉकडाउन खोले जाने पर आयोग ने शेष उम्मीदवारों के लिए 20 से 30 जुलाई के बीच पीटी आयोजित करने का फैसला किया और सभी उम्मीदवारों को समय से इस बारे में अवगत करा दिया गया।
आयोग पहुंचने पर सभी उम्मीदवारों को मास्क, फेस शील्ड, सैनेटाइजर की एक बोतल और ग्लव्स के एक किट दिए जाएंगे। यूपीएससी हर साल तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं में चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है।
 
यूपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए उचित व्यवस्था की गई है। आयोग ने कहा कि चूंकि साक्षात्कार बोर्ड में वरिष्ठ सलाहकार होते हैं ऐसे में आयोग साक्षात्कार देने वाले और इसे लेने वालों की सुरक्षा के लिए सारे एहतियाती कदम उठा रहा है। बयान में कहा गया कि पीटी आयोजन से जुड़े आयोग के कर्मचारियों के लिए भी उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। (भाषा)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख