Daily Horoscope
✕

Indore में कॉल सेंटर का भंडाफोड़, Share Market में निवेश के नाम पर ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (22:52 IST)
Call center busted in Indore : नवी मुंबई पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक गिरोह के 8सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी गतिविधियों में मदद करने वाले इंदौर के एक कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया है। शेयर कारोबार में अच्छे लाभ का लालच देकर आरोपियों ने पीड़ित से 21.71 लाख रुपए ठग लिए जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

अच्छे लाभ का लालच देकर आरोपियों ने ठग लिए 21.71 लाख रुपए : एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय पनवेल) विवेक पानसरे ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत करके आरोप लगाया था कि 18 मार्च से 17 अप्रैल की बीच शेयर कारोबार में अच्छे लाभ का लालच देकर आरोपियों ने उससे 21.71 लाख रुपए ठग लिए जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
ALSO READ: शेयर बाजार में कारोबार के नाम पर महिला से 35 लाख की ठगी
उन्होंने कहा, पीड़ित को एक ऐप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा गया था। कामोठे थाने में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामला पनवेल पुलिस के ईएमसी साइबर प्रकोष्ठ को स्थानांतरित कर दिया गया।
ALSO READ: ऑनलाइन Share Trading में धोखाधड़ी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 5.14 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक दीपाली पाटिल के नेतृत्व में जांच दल ने बैंक लेनदेन समेत विभिन्न सुरागों पर काम किया और बेंगलुरु तथा इंदौर में जाल बिछाकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि (मध्य प्रदेश के) इंदौर में एक कॉल सेंटर पर भी छापा मारा गया, जहां से आरोपी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने का गिरोह चला रहे थे।
ALSO READ: Noida में साइबर ठगों ने की 9 करोड़ की ठगी, व्यवसायी को दिया था निवेश का झांसा
धोखाधड़ी के लिए 25 से अधिक फर्जी वेबसाइट बनाईं : उन्होंने कहा, हमने 14 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। हमें पता चला है कि आरोपी शुभम कुमार और आशीष कुमार प्रसाद ने इस तरह की धोखाधड़ी के लिए 25 से अधिक फर्जी वेबसाइट बनाई थीं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों पर बेंगलुरु, तेलंगाना के साइबराबाद, टी नगर (तमिलनाडु), जयपुर (राजस्थान) के साथ-साथ नवी मुंबई और पुणे में दर्ज इसी तरह के मामलों में भी शामिल होने का संदेह है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख