गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actor darshan thoogudeepa taken in police custody for murder case
Last Modified: बुधवार, 12 जून 2024 (11:10 IST)

कन्नड़ स्टार दर्शन पर लगा मर्डर का आरोप, पुलिस ने कस्टडी में लिया

Kannada star accused of murder
Darshan arrested for murder: कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा पर मर्डर का गंभीर आरोप लगा है। एक्टर को गिरफ्तार करके 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दर्शन को बीते दिन मैसूर स्थित उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई। 
 
पुलिस ने बताया था कि बेंगलुरु के चित्रदुर्ग में रहने वाले रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन का नाम सामने आया। इस मामले में एक्टर के खिलाफ 9 जून को कमाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। उसी दिन कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले से रेणुका स्वामी का शव बरामद हुआ था।
 
इस मामले में दर्शन के अलावा 10 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रेणुका स्वामी के मर्डर में शामिल एक आरोपी ने पूछताछ में दर्शन का नाम लिया था, जिसके बाद एक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतक रेणुका की मां ने भी एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
 
खबरों के अनुसार रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी में काम करते थे। हाल ही में उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि रेणुका ने दर्शन की पत्नी पवित्रा गौड़ा को अपमानजनक मैसेज भेजे थे। इसके बाद उनकी हत्या हो गई। कातिल हत्या के बाद रेणुका स्वामी की लाश को वृषभावती घाटी में ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने कुत्तों को नाले से शव को घसीटते देखा, तो पुलिस को जानकारी दी।
 
बता दें कि दर्शन का नाम पहले भी विवादों में रहा है। साल 2011 में उनकी पहली पत्नी विजय लक्ष्मी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। तब एक्टर 14 दिन तक पुलिस कस्टडी में रहे थे। हालांकि, बाद में दर्शन की पत्नी ने उनके खिलाफ केस को वापस ले लिया था। 2021 में दर्शन पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था। 
 
दर्शन कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थूगुदीपा श्रीनिवारस के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। दर्शन ने गज, नवग्रह, सारथी, करिया, यजमन बुलबुल और रॉबर्ट जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्होंने 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता।
 
ये भी पढ़ें
न सात फेरे-न निकाह, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, इस दिन होगा रिसेप्शन!