शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CAB effect : House of BJP MLA burnt in Assam
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (19:42 IST)

CAB effect : असम में भाजपा विधायक का घर जलाया

CAB effect : असम में भाजपा विधायक का घर जलाया - CAB effect : House of BJP MLA burnt in Assam
गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन विधेयक (citizenship amendment bill) के विरोध में असम में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक बिनोद हजारिका का घर जला दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि बिल के विरोध में असम में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को विरोध कर रहे लोगों ने असम पुलिस के प्रमुख भास्कर ज्योति महंत के काफिले पर पथराव किया, वहीं विधायक बिनोद का घर जला दिया। 
 
दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि लालुंग गांव में उन्हें गोलियां भी चलानी पड़ीं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए। 
 
पुलिस को गुवाहाटी-शिलांग रोड सहित अन्य इलाकों में भी गोलियां चलानी पड़ीं। ये क्षेत्र युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो चुके हैं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने दुकानों और इमारतों में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़कों पर टायर जलाए। प्रदर्शकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है।
 
असम के 10 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक की अवधि को और बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया का ‘दुरुपयोग’ रोकने और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के वास्ते इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।