ramcharitmanas

पीएम मोदी पर सिंधिया का बड़ा हमला, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही है महंगाई

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (22:30 IST)
भोपाल। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ताना मारते हुए कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले मोदी जी की बुलेट ट्रेन तो अभी नहीं आई लेकिन देश में मंहगाई जरुर तेज गति ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही है।

प्रदेश के दमोह जिले के हटा में परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘महंगाई पर कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले मोदी जी की बुलेट ट्रेन तो नहीं आई, पर हाँ, महंगाई जरूर बुलेट की रफ्तार से बढ़ रही है। पेट्रोल डीज़ल गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।’

उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं लेकिन यह कैसा कलयुगी पुत्र है जो मंदसौर में किसानों के सीने को गोली से छलनी कर देता है और बाद में भोपाल में उपवास के नाम पर अन्नदाता का उपहास उड़ाता है।

सिंधिया ने कहा, ‘वह किसानों के बहुत हितैषी बनते हैं, लेकिन जब हमारे किसानों ने अपना हक मांगने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया तो उन पर गोलियां चलवा दीं, जो बचे उन पर झूठे मुकदमें लगाकर उनको जेल में डाल दिया गया। बाद में जांच कमीशन बनाने की औपचारिकता की, जिस जैन कमीशन की नियुक्ति सरकार ने की, उसने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।’

उन्होंने कहा ये सारी घटनाएं जनता देख रही है और अब समय आ गया है कि आप इसका जवाब इस जुल्मी सरकार से लें। अमेरिका की सड़कों से बेहतर मध्यप्रदेश की सड़के बताने के चर्चित बयान पर मुख्यमंत्री चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इसमें उनका दोष नहीं है क्योंकि एक तो उनके पैर जमीन पर नहीं हैं, क्योंकि वह तो उड़नखटोले से नीचे उतरते ही नही हैं, दूसरा अमेरिका का दौरा कुछ ज्यादा ही कर डाले हैं, अमेरिका की सड़कें तो देख रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की सड़कों का हाल देखने की फुरसत मुख्यमंत्री को नही है।’

उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुख्यमंत्री अपनी जनआर्शीवाद यात्रा 2.5 करोड़ के रथ में एक अवतार के रूप में निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे शासन- प्रशासन की ताकत झोंकने के बावजूद भी जब जनता उनकी सभाओं में आशीर्वाद देने के लिए नहीं आ रही है, तब स्कूल के बच्चों को सभाओं में लाकर उनका भविष्य चौपट किया जा रहा है, असली अर्थों में यह मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि विदाई यात्रा है।

गौवंश के संरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर हर ग्राम पंचायत में गौशाला बनाई जाएगी और उसका पूरा ख़र्च सरकार उठाएगी। उन्होंने व्यापम कांड को मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक के समान के बताते हुए कहा कि लायक बेटे को नौकरी नहीं मिली लेकिन नालायक बेटे को रिश्वत के आधार पर नौकरी मिल गई। लाखों नौजवानों के भविष्य व्यापमं कांड के चलते बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर व्यापमं के मगरमच्छों को नहीं बख्शा जाएगा। हर एक भ्रष्टाचार की जांच होगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख