ganesh chaturthi

कानपुर में पदस्थ IPS अधिकारी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (22:19 IST)
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसपी पूर्व सुरेंद्र कुमार दास की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
दास का अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत अभी गंभीर बताई है। इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टर बुलाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और समय-समय डॉक्टरों से जानकारी ले रहे हैं। हालांकि इस मामले पर मीडिया से बोलने के लिए अभी कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है।
मिली जानकारी के कानपुर में तैनात 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने बुधवार तड़के सरकारी आवास में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ ड्यूटी ने अधिकारियों को सूचना देकर उर्सला में भर्ती कराया। एसपी (पूर्व) के जहर खाने की सूचना फैलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी हरकत में आए और उन्हें उर्सला से रीजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। वे काफी परेशान थे। बताते चलें कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास मूलत: यूपी के ही बलिया के रहने वाले हैं। उनके पिता लखनऊ में ही रहते हैं। सुरेंद्र ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

इस संबंध में जब मौके पर मौजूद कानपुर जोन के एडीजी अविनाश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने तत्काल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बाद में विस्तार से बात करेंगे।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख