Daily Horoscope
✕

बुलंदशहर हिंसा, आज मेरे पिता ने जान गंवाई, कल किसी और के सिर से छिनेगा पिता का साया...

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (14:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसा के दौरान शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के बेटे ने पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा के दौरान कहा कि आज मेरे पिता ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अपनी जान गंवा दी। कल किसके पिता अपनी जान गंवाएंगे? यह सब कब तक चलेगा?


यह सुनकर वहां पर मौजूद नेता और पुलिस के अधिकारी हैरान रह गए, क्योंकि उनके पास शहीद इंस्पेक्टर के बेटे के किसी भी सवालों के जवाब नहीं थे। शहीद इंस्पेक्टर के बेटे अभिषेक ने मंगलवार को बुलंदशहर पुलिस लाइन में अपने पिता की श्रद्धांजलि सभा के बाद कहा कि मेरे पिता एक नेक इंसान थे और हम लोगों को भी नेक इंसान बनने की सलाह देते थे।

मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक अच्छा नागरिक बनूं जो समाज में धर्म के नाम पर हिंसा नहीं फैलाए। वे कहते थे कि समाज में रहकर हम सब मिलजुलकर रहे हैं, लेकिन मेरे पिता ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अपनी जान गंवा दी। उन्होंने सवाल किया कि कल किसके पिता अपनी जान गंवाएंगे?

आंखों में आंसू लिए बेटे ने वहां पर खड़े लोगों को बहुत ही गौर से देखा और उसके बाद अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। यह पल ऐसा पल था, जिसे देख वहां पर मौजूद अधिकारी अभिषेक से आंखें तक नहीं मिला पा रहे थे क्योंकि अभिषेक ने सीधे तौर पर धर्म के ठेकेदारों से सवाल किया था और उस के सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

Top News 6 October: विराट कोहली के प्रेमानंद आश्रम दौरे पर सनसनीखेज दावा, 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

अगला लेख