Daily Horoscope
✕

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 (08:51 IST)
BRICS Summit 2026 : भारत की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली के 'भारत मंडपम' में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इस मेगा समिट में ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ-साथ दुनिया भर के 20 से अधिक देशों के मेहमान और WHO, WTO जैसे प्रमुख वैश्विक संगठनों के दिग्गज शामिल हो रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार और तकनीकी सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन होगा। ALSO READ: ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण
 

ब्रिक्स समिट में आज क्या होगा?

दोपहर करीब 12.30 बजे: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात वर्षों के बाद दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। ब्रिक्स के अलावा भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी योजना।
दोपहर 2:35 बजे: ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन बंद कमरे में शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
शाम 4:25 बजे : ब्रिक्स नेताओं का भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा।
शाम 5:05 बजे : नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और संयुक्त पौधरोपण।
शाम 7:30 बजे : पीएम मोदी की ओर से रात्रिभोज ALSO READ: BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले
 

रविवार, 13 सितंबर को क्या होगा खास? 

सुबह 9:55 बजे: ब्रिक्स के सदस्य देशों, सहयोगी देशों (Partner Countries) और विशेष रूप से आमंत्रित मेहमानों के नेताओं का आगमन।
सुबह 10:35 बजे: आधिकारिक सामूहिक फोटो सत्र।
सुबह 10:50 बजे: शिखर सम्मेलन का मुख्य खुला सत्र (Open Session)। इस सत्र का मुख्य विषय 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना' रखा गया है।
समापन: ब्रिक्स के इस 18वें सत्र के अंत में 'नई दिल्ली घोषणापत्र' (New Delhi Declaration) जारी किया जाएगा, जिसके साथ ही शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन होगा।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख