Daily Horoscope
✕

BPSC पर बिहार में क्यों मचा है हंगामा, क्या चाहते हैं छात्र, जानिए पूरा विवाद?

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (10:28 IST)
Photo : Social media
बिहार में बीपीएससी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में हजारों छात्र सडकों पर जमे हैं। पुलिस और प्रशासन उन पर लाठी चार्ज कर रही और पानी की बौछार मार रही है। आक्रोशित छात्र आंदोलन से हटने को तैयार नहीं है। दरअसल,  छात्र बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, जो 13 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी उसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से छात्रों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई बार लाठीचार्ज हुए हैं। कई राजनीतिक दलों का भी साथ छात्रों को मिल रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद जानते हैं।
ALSO READ: पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, आंदोलन में कूदे प्रशांत किशोर पर केस दर्ज
बता दें कि रविवार शाम को भी छात्र अपनी मांगों को लेकर जेपी गोलंबर चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों को पुलिस ने वहां से हटा दिया है। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए पहले लाठीचार्ज किया और बाद में उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की। लेकिन छात्र डटे हुए हैं। इस बीच तेजस्वी और प्रशांत किशोर के आमने सामने आने से राजनीति गर्मा गई है।

परीक्षा में अनियमितता का आरोप : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, जो 13 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। पटना के बापू सभागार में आयोजित परीक्षा में प्रश्न पत्र वितरण में देरी और पेपर लीक के आरोपों के चलते परीक्षार्थियों ने हंगामा किया और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं, प्रश्न पत्र स्तरहीन थे, और कुछ प्रश्न निजी कोचिंग संस्थानों के मॉडल प्रश्न पत्रों से मेल खाते थे। वे पूरी परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।
ALSO READ: नॉर्मलाइजेशन को लेकर अब BPSC अभ्यर्थियों का हंगामा, खान सर हिरासत में
क्या है छात्रों की मांगें : बता दें कि छात्र पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और इसका गणितीय मॉडल सार्वजनिक करने की मांग छात्रों की है। पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग छात्र करते रहे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग छात्र कर रहे हैं।

क्या कहा बीपीएससी ने : बीपीएससी ने छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष हुई थी। उन्होंने छात्रों से मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटने की अपील की है। वहीं, राज्य सरकार ने कहा है कि यदि किसी के पास अनियमितताओं के सबूत हैं, तो वे प्रस्तुत करें; सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

गर्म हुई राजनीति : सोमवार को छात्रों के समर्थन में बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया गया है। आइसा ने छात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान किया है। इसका समर्थन माले ने भी किया है। इधर एक फेसबुक पोस्ट में राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर उसकी बी टीम के लोगों ने इस आंदोलन को कुचलने की साजिश की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग इस आंदोलन को हाईजैक करना चाहते हैं।

तेजस्वी ने साधा निशाना : एक फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी ने कहा, ‘जो ताकत भूख हड़ताल में थी वो कुछ और थी। इस बीपीएससी आंदोलन को कुछ लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की। हम भी चाहते थे तो 5 लाख लोगों को गांधी मैदान बुला देते। अपने एक कॉल पर 5 लाख लोगों को बुला देते लेकिन उसका हल नहीं निकलना था। जो शांतिपूर्ंण तरीके से हड़ताल थी उससे बीपीएससी और सरकार हिली हुई थी। लेकिन सरकार ने नया फॉर्मूला निकाला। सरकार की जो बी टीम है उसे आगे खड़ा किया गया और आंदोलन को गांधी मैदान ले जाना पड़ा और जब पिटाई हो रही थी तो कुछ लोग कह रहे थे हम सबसे आगे रहेंगे, वही लोग भाग गए।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख