Hanuman Chalisa
✕

बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में एडमिट, यारीव लेविन बने कार्यवाहक पीएम, क्या है वजह?

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (10:01 IST)
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अस्पताल में एडमिट किया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई है। ऑपरेशन कामयाब रहा और प्रोस्टेट को हटा दिया गया। इस बीच जब तक नेतन्याहू अस्पताल में रहेंगे तब तक उनके करीबी सहयोगी यारीव लेविन, जो उनकी सरकार में उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री भी हैं, वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम करेंगे। बता दें कि इजराइल के सरकारी कार्यलय के अनुसार बुधवार को नेतन्याहू के मूत्र मार्ग में संक्रमण का पता चला। जिसके बाद उनका मेडिकल ट्रीटमेंट शुरू हुआ। इस साल की शुरुआत में मार्च महीने में नेतन्याहू ने सामान्य एनेस्थीसिया के तहत हर्निया की सर्जरी करवाई थी। इस दौरान भी इजरायल के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री यारिव लेविन ने अस्थायी रूप से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था।

कौन हैं नेतन्याहू : इजरायल के पीएम 75 साल के नेतन्याहू दुनिया के उन लीडर्स में हैं जिनकी उम्र सबसे अधिक है। नेतन्याहू के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, 82, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, 78, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा 79 और पोप फ्रांसिस 88 साल के हैं। नेतन्याहू को हाल के सालों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं की सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों ने जेरूसलम पोस्ट को बताया कि लगातार युद्ध में उलझे इजराइल के प्रधानमंत्री होने की वजह से वो कई दिनों से अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

उनके वकील एमित हदाद ने सर्जरी से पहले अदालत को जानकारी दी थी कि वो ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं। उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा, इसलिए उन्हें गवाही देने के लिए आने के लिए बाधित न किया जाए। अदालत ने इसे मंजूरी दे दी थी।

हर्निया की सर्जरी हुई थी : इस साल की शुरुआत में मार्च महीने में नेतन्याहू ने सामान्य एनेस्थीसिया के तहत हर्निया की सर्जरी करवाई थी। इस दौरान भी इजरायल के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री यारिव लेविन ने अस्थायी रूप से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। जुलाई 2023 में, नेतन्याहू को डिहाइड्रेशन का अनुभव करने के ठीक एक सप्ताह बाद एरिथमिया से पीड़ित होने के बाद पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख