Hanuman Chalisa

Boys locker room: स्‍कूली लड़कों के इस इंस्‍टाग्राम ग्रुप की हकीकत से चौंक जाएंगे सब!

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (14:05 IST)
बॉयज लॉकर रूम। यह इंटरनेट पर एक नई सनसनी का नाम है। ये नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह ए‍क इंस्टाग्राम ग्रुप का नाम है। जानकार बहुत हैरानी होगी क‍ि दिल्ली के नामी स्कूलों के छात्र इस ग्रुप पर अश्लील बातें करते थे। लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर किया करते थे और उनके गैंगरेप की प्लानिंग करते थे।

इस ग्रुप का सनसनीखेज खुलासा इसके कुछ स्‍क्रीन शॉट वायरल होने के बाद हुआ था। अब इसमें रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहले ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नाबालिग लड़कियों के बारे में अभद्र पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बॉयज लॉकर रूम के एडमिन को गिरफ्तार किया है। जो बालिग है और इसने इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा दी है।

अभी तक बॉयज लॉकर रूम से जुड़े 27 छात्रों की पहचान हो चुकी है। जिनमे से पंद्रह छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है और उनके मोबाइन फोन भी जब्त किए गए हैं।

वही विवाद के बाद इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म से इस चैट को हटा दिया है। एक बयान में इंस्टाग्राम ने कहा कि उनसे इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया है और उसका मानना है कि यूजर्स को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस ग्रुप में चार ऐसे लड़कों की पहचान हुई है जो स्कूली छात्र हैं, लेकिन उनकी उम्र 18 साल है। यानी वे बालिग हैं। चौंकाने वाली बात यह है क‍ि ग्रुप में शामिल कोई भी छात्र एक दूसरे को नहीं जानते थे।

ग्रुप का एडमिन रैंडमली लड़कों को इस ग्रुप में ऐड करता था। पहले स्‍कूली लड़कियों की फोटो सि‍लेक्‍ट की जाती थी, फि‍र उन्‍हें एडिट कर के शेयर की जाती थीं। इसी दौरान लड़कियों के बारे में अश्लील बातें होती थीं। इसमें कई लड़कियों की फोटो पोस्‍ट कर दी गई। इस लॉकर रूम नाम के ग्रुप में लड़कियों की मॉर्फ्ड और न्‍यूड फोटो थी। उनकी चैट थी और उनसे गैंग रेप करने की बातचीत भी थी।

लेक‍िन इसी ग्रुप में एक लड़के ने इस पूरी गति‍व‍िधि‍ के स्‍क्रीन शॉट ले ल‍िए और एक लड़की को भेज द‍िए जि‍सकी आपत्‍ति‍जनक तस्‍वीर इस ग्रुप में लगाई गई थी। यहीं से पूरा मामला सामने आ गया।

खबर यह भी आ रही है क‍ि बॉयज लॉकर रूम से जुड़े कई आरोपी छात्र और उनके अभिभावक अब पुलिस से माफी मांग रहे हैं।

घटना के बाद इस पूरे मामले की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीड‍िया पर कई लड़कियां इस घटना को लेकर अपनी प्रति‍क्र‍ियाएं दे रही हैं।

गर्ल्‍स लॉकर रूम आया ट्रेंड में
इधर ब्वॉयज लॉकर रूम के बाद ट्वि‍टर पर टॉप ट्रेडिंग में गर्ल्स लॉकर रूम भी चलने लगा था। इसमें कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए फोटो शेयर किए हैं। एक ने लिखा है कि पहले ब्यॉयज लॉकर रूम के बाद अब ट्रेंड कर रहा है गर्ल्स लॉकर रूम। अश्‍लीलता दोनों तरफ है, फ‍िर शोर सि‍र्फ एक ही तरफ क्‍यों है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख