Daily Horoscope
✕

बिहार: अररिया में बम विस्फोट, एक शख्स गंभीर रूप से घायल, दो जिंदा बम मिले

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:55 IST)
बिहार के अररिया से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। दरअसल, अररिया जिले के बैरगाछी में गुरूवार, 10 जून की शाम को एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक शख्स काफी बुरी तरह से घायल हो गया। धमाके के कारण उसका दाहिना हाथ उड़ गया और शरीर भी जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद बैरगाछी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके पर दो जिंदा बम भी बरामद किए।

जानकारी के लिए बता दें कि गुरूवार देर शाम अचानक भुवनेश्वरी रामपुर में आम के बगीचे के पास जोर से एक धमाका हुआ। गांव के लोगों ने किसी अनहोनी के डर से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के साथ ही बैरगाछी ओपी थाना के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके पर मोहम्मद अफरोज नाम का एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया और छानबीन में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को दो जिंदा बम भी मिले।

इस विस्फोटक धमाके के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बम विस्फोट की घटना को गंभीरतापूर्वक लेने की बात करते हुए कहा, आखिर बम को ले जाने या फिर वहां रखने के पीछे मकसद क्या है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बम निर्माण से लेकर मामले से जुड़े अन्य लोगों के नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख