ganesh chaturthi

18 हजार का बिल, BMW कार से मौत, आखिर महिला को कुचलने से पहले क्‍या कर रहा था मिहिर शाह?

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2024 (15:00 IST)
photo : Social media
पुणे की तरह ही मुंबई में हिट एंड रन केस सामने आया है। पुणे में जहां पोर्श कार से टक्‍कर मारकर दो लोगों की जान ले ली गई, वहीं मुंबई में रईसजादे मिहिर शाह ने अपनी BMW कार से एक महिला को कुचल डाला। इतना ही नहीं टक्‍कर मारने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। 24 साल का मिहिर मुंबई से सटे पालघर जिले के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है।

क्‍या है मामला : वर्ली कोलीवाड़ा की रहने वाली 45 साल की कावेरी नखवा रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कार उस महिला को टक्कर मारने के बाद 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति भी बुरी तरह से घायल हो गया, उसका इलाज किया जा रहा है

सीसीटीवी फुटेज मिला : अब हाल ही में मिहिर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा है। इसमें मिहिर रविवार सुबह एक बार के बाहर अपने दोस्तों के साथ कार में बैठते हुए देखा जा सकता है। वहीं से निकलने के बाद उनकी बीएमडब्लू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इसका मतलब है कि उसने हादसे के पहले शराब पी थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी सामने आ जाएगा कि वो नशे में था या नहीं।

क्‍या है सीसीटीवी फुटेज में : सीसीटीवी फुटेज में मिहिर मर्सिडीज कार के अंदर पैसेंजर सीट पर बैठा नजर आ रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मिहिर ड्राइवर की सीट पर नहीं बैठा था। पुलिस को शक है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके के एक बार में देखा गया था।

18 हजार का बिल : स्‍थानीय मीडिया को वहां के ग्लोबल तापस बार का एक बिल भी हाथ लगा है, जहां आरोपी और उसके दोस्त घटना से पहले गए थे। उन्होंने कुल 18 हजार 730 रुपए का बिल चुकाया था। वहीं इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बार के मालिक करण शाह से हवाले से बताया है कि मिहिर अपने चार दोस्तों के साथ बार में आया था। वे सभी रात 1:40 बजे बिल चुकाने के बाद मर्सिडीज कार में सवार होकर चले गए।

मौके से भाग गया मिहिर: पुलिस के अनुसार हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया। वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कार का मालिक राजेश शाह है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख