सम्बंधित जानकारी
- यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट, 22 लोगों की मौत, 50 घायल
- दिल्ली में धमाके पर गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक, खुफिया एजेंसियों को दिए निर्देश
- दिल्ली धमाके पर बोले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू- हमें भारत पर पूरा भरोसा
- दिल्ली हिंसा : पुलिस ने पूछताछ के लिए 9 किसान नेताओं को बुलाया, कोई नहीं हुआ शामिल
- दिल्ली में धमाका, इसराइल ने बताया आतंकी हमला, जयशंकर ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली में विस्फोट, अब लिफाफा खोलेगा राज
नई दिल्ली। दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इसराइली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ है।
सूत्रों के अनुसार विस्फोट स्थल से एक लिफाफा बरामद हुआ है जिस पर इसराइली दूतावास का पता लिखा है। सूत्रों ने हालांकि इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट स्थल से एक लिफाफा बरामद हुआ है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि अति सुरक्षित इलाके में हुए धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिए यह शरारत की। (भाषा)
