dharma sangrah
✕

केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा का सवाल, देश जानना चाहता है 48 घंटे का राज?

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (14:55 IST)
arvind kejriwal news : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के एलान के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। भाजपा ने दावा किया कि किस विवशता के चलते पार्टी को इस्तीफे की जरूरत पड़ी। पार्टी ने कहा कि देश और दिल्ली की जनता 48 घंटे का राज जानना चाहती है। ALSO READ: केजरीवाल 2 दिन बाद देंगे इस्तीफा, कौन बनेगा दिल्ली का नया CM?
 
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया कि केजरीवाल भ्रम और झूठ का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने भगत सिंह का अपमान किया। उन्होंने जेल से सरकार चलाई। यह नैतिकता की निम्नता की नई परिभाषा है। उनका आचरण और व्यवहार संदेह के घेरे में।
 
त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्‍टाचार के आरोपों में जेल गए। उन्होंने अपने ही बनाए नियमों को तोड़ा। जेल से बाहर आकर इस्तीफे की बात क्यों? उन्होंने इस्तीफा देने में 48 घंटे का वक्त क्यों लिया? अब जब केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है तो यह उनके आरोपों की स्वीकारोक्ति है। 
 

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे दिन बाद मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपकी अदालत में आया हूं। अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना, अगर आपको लगता है कि मैं बेईमान हूं तो मुझे वोट मत देना। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, 2 दिन बाद देंगे मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा
 
केजरीवाल ने कहा कि जब तक चुनाव नहीं होते कोई ओर नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा। मनीष सिसोदिया का भी ऐसा ही मानना है। हम दोनों जनता के बीच जाएंगे, अगर जनता कहेंगी तो ही पद संभालेंगे। AAP विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे। जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री और सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे, जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख