Daily Horoscope
✕

अवैध प्रवासियों पर उठाए सवाल, भाजपा ने बताया जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार?

Updated: रविवार, 17 अप्रैल 2022 (09:16 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई जिसमें 6 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोग घायल हो गए। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। पुलिस के साथ ही पैरामिलेट्री फोर्स भी तैनात की गई। ड्रोन से इलाके में नजर रखी जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन हैं? 

ALSO READ: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के बाद UP पुलिस को किया अलर्ट
भाजपा ने बताया साजिश : भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने शनिवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित जुलूस के दौरान हुई झड़प को 'साजिश' करार दिया और घटना में 'अवैध प्रवासियों' की भूमिका की जांच की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने की भी अपील की और कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करेगा।
 
आदेश गुप्ता ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उनसे हिंसा की जांच का आदेश देने का आग्रह करेंगे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की बस्ती को पानी और बिजली के कनेक्शन कैसे दिए गए?
 
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि वह शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को पानी और बिजली क्यों मुहैया करा रहे हैं।'
 
 
मनोज तिवारी ने घटना के बाद ट्वीट किया, 'अवैध प्रवासी बड़ा खतरा हैं और इसकी जांच की जरूरत है क्योंकि वे हमारे देश के सद्भाव को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जो लोग उनका संरक्षण कर रहे हैं और उन्हें यहां बसने में मदद कर रहे हैं, वे एक बड़ा खतरा हैं।'
 
क्या बोले केजरीवाल : दिल्ली के मु्ख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार शांति व्यवस्था बनाए। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख