biodatamaker

भाजपा नेताओं के बयान से बढ़ रही देश में लिंचिंग की घटनाएं : अली अनवर

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (17:43 IST)
नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व सांसद अली अनवर ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों की वजह देश में लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
 
 
अनवर तथा मेवाती मोर्चा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष फखरुद्दीन कोटिया ने रविवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उच्चतम न्यायालय की हिदायत के बाद भी देश में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।
 
हाल ही में अलवर में 29 साल के पशुपालक अकबर मेव की हत्या तो संसद में अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण के दूसरे दिन ही हुई है। बयान में कहा गया है कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि सरकार के मुखिया की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।
 
बयान में कहा गया है कि अकेले हरियाणा में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की यह 5वीं घटना है। सबसे पहले जब पहलू खां की हत्या हुई, तो उसके मौत से पहले दिए गए बयान में नामजद 6 अभियुक्तों के नाम बाद में प्राथमिकी (एफआईआर) से हटा दिए गए तथा इस मामले के 3 अभियुक्त जमानत पर बाहर हैं।
 
पहलू खां की हत्या के समय भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ज्ञानदेव आहुजा का बयान हत्या के पक्ष में आया था। इस घटना में भी वे हत्यारों के बचाव में बयान दे रहे हैं। अकबर की हत्या जिस रामगढ़ क्षेत्र में हुई है, वहां के भाजपा विधायक बनवारीलाल ने बयान दिया है कि मुसलमान किसी काम के लिए उनके दफ्तर में नहीं आ सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों के इस तरह के बयान के चलते ही देश में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का बयान तो स्वागतयोग्य है, लेकिन उनके गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का बयान इस तरह की घटनाओं की लीपापोती करने वाला है। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं का इस मामले में बयान संविधान तथा लोकतंत्र के लिए खतरा है। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख