Daily Horoscope
✕

ब्रज में मुड़िया पूनो मेला शुरू, 2 करोड़ श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (17:35 IST)
मथुरा। ब्रजभूमि के 'मिनी कुंभ' के नाम से मशहूर मुड़िया पूनो मेला में अब तक 5 लाख से अधिक तीर्थयात्री मानसी गंगा में स्नान कर गिर्राजजी की सप्तकोसी परिक्रमा कर चुके हैं तथा परिक्रमार्थियों द्वारा परिक्रमा देने का सिलसिला अनवरत जारी है।
 
 
मुड़िया पूनो मेले का आयोजन इस बार 23 से 27 जुलाई तक चलना था हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मेला निर्धारित समय से पहले शुरू हो चुका है। मेले में लगभग 2 करोड़ परिक्रमार्थियों के आने की संभावना है।
 
मेले के इतिहास के संबध में ब्रज के मशहूर संत बलरामदास बाबा ने बताया कि सनातन गोस्वामी वृंदावन से रोज गोवर्धन आकर गिर्राजजी की सप्तकोसी परिक्रमा करके वापस वृंदावन जाते थे। इस प्रकार वे रोज 93 किलोमीटर पैदल चलते थे। वे जब वृद्ध हो गए तो एक बार वे परिक्रमा करने के दौरान थककर बैठ गए।
 
इसके बाद ही ठाकुरजी बच्चे के रूप में उनके सामने प्रकट हो गए और उन्होंने कहा कि 'बाबा, तुम अब वृद्ध हो गए हो इसलिए गिर्राज की परिक्रमा न किया करो।' इसे सुनकर सनातन गोस्वामी कीअश्रुधारा बह निकली और वे फिर परिक्रमा करने लगे, तो ठाकुरजी चतुर्भुज रूप में उनके सामने प्रकट हो गए और उनसे परिक्रमा न करने के बारे में सलाह दी। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख