dipawali
✕

भगवान राम पर भाजपा का कोई कॉपी राइट नहीं है, शशि थरूर का BJP को जवाब

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (09:46 IST)
राम या परमात्मा पर भाजपा का कोई कॉपीराइट नहीं है
प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने के सवाल पर बोले शशि थरूर 
नहीं थम रहा अयोध्या नहीं जाने का विवाद

पिछले दिनों अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने और नहीं जाने को लेकर विवाद जारी है। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया है।

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस के सीनियर नेता शामिल नहीं हुए थे, जिसको लेकर कांग्रेस पर 'हिंदू विरोधी' होने का दावा किया गया। इसको लेकर जब शशि थरूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कार्यक्रम में नहीं गए तो इसका मतलब ये नहीं उन्होंने बीजेपी के लिए भगवान राम को त्याग दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राम बीजेपी को नहीं सौंपूंगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सीनियर लीडरशिप के शामिल नहीं होने पर टिप्पणी की है। थरूर ने कहा कि वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने बीजेपी के लिए भगवान राम को त्याग दिया है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए थरूर ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो बचपन से ही राम की प्रार्थना करता रहा है, मैं अपने राम को बीजेपी को समर्पित नहीं करने जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि राम या परमात्मा की किसी अन्य देवता पर भाजपा का कोई कॉपीराइट है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की थी कि वो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यह आरएसएस और भाजपा का कार्यक्रम था। शशि थरूर ने कहा कि वह अयोध्या जाने के लिए अपना समय खुद चुनेंगे। उन्होंने कहा कि इसका शायद राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होगा, क्योंकि मैं प्रार्थना करने के लिए मंदिरों में जाता हूं। मैं राजनीति करने नहीं जाता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिंदू धर्म या भगवान राम के बारे में कभी कुछ नकारात्मक नहीं कहा। पार्टी ने केवल ये कहा कि प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जाने का मतलब सत्तारूढ़ पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल होना होता।

शशि थरूर ने पार्टी के 'हिंदू विरोधी' होने के दावों का खंडन करते हुए कहा कि उनका ये कहना कि हम अयोध्या नहीं आए इसलिए हम हिंदू विरोधी है, ये बेतुका है। भारत की 80 फीसदी आबादी हिंदू है। कांग्रेस के भी 80 फीसदी लोग हिंदू हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे पास इस विचार से सहमत होने का कोई भी कारण नहीं है कि हिंदुत्व को प्रधानमंत्री की भूमिका में बीजेपी द्वारा आयोजित एक्सरसाइज में भागीदारी से परिभाषित किया गया है। मुझे नहीं लगता कि ये बिलकुल भी हिंदू धर्म है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख