ganesh chaturthi
✕

प्रोफेसर ने किया प्रपोज, नहीं मानी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (09:34 IST)
crime news: यूपी के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीए की एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ बलात्कार करने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। कर्नलगंज एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीए थर्ड ईयर की छात्रा ने आरोप लगाया कि अजय सागर ने उसे प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया।

एसीपी यादव ने कहा, इसके बावजूद प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक उसे फोन और मैसेज करते थे। पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि 15 जनवरी को टीचर ने छात्रा को मम्फोर्डगंज के एक पार्क में बुलाया और धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस ने बताया कि उसके बाद सागर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। एफआईआर में आरोप है कि टीचर ने छात्रा को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। एसीपी यादव ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख