ganesh chaturthi
✕

खरगे के 'आतंकी' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 (13:27 IST)
Mallikarjun Kharge : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। खरगे ने चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी को आतंकी कहा था। मामले पर बवाल मचने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहना नहीं था, बल्कि यह था कि वे लोगों और राजनीतिक दलों को 'डराते' रहते हैं। ALSO READ: PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति की पराकाष्ठा है। यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अनादर है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना विश्वास व्यक्त किया है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है। हम बहुत दुखी मन और आक्रोशित होकर चुनाव आयोग से मिले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के लिए जो शब्द इस्तेमाल करते हुए उनको अपमानित करने का काम किया, मुझे लगता है कि यह विषय सिर्फ भाजपा का नहीं है, यह हमारे देश का विषय है, लोकतंत्र का विषय है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आज तक किसी राजनीतिक पार्टी ने ऐसा अपशब्द प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किया है। प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना, आप सब कांग्रेस की मानसिकता समझ सकते हैं। उन्होंने आज सारी सीमाएं पार कर दी हैं। हमने मांग की है कि इसपर सख्ती से कार्रवाई की जाए और यह भी मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी पूरे देश के लोगों से माफी मांगे।
 
खरगे के बयान पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के शब्दकोष में जितनी भी अपशब्दों की संख्या होगी उससे अधिक बार देश के पीएम मोदी के प्रति कांग्रेस बड़े नेताओं ने अपशब्द का प्रयोग किया है।
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को आतंकी कहना यह देश के पीएम को नहीं है ये देश के 140 करोड़ की जनता को अपशब्द कहा गया है और उनका अपमान किया गया है मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम पद का आदर नहीं किया है उनका देश से माफी मांगनी चाहिए और पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस बहुत घटिया राजनीति में उतर आई है वो पीएम मोदी को उनके पद से हटाने की तमाम कोशिश के बावजूद सफल नहीं हो पाए क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की ताकत होती है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि जो लोग अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वे (मोदी) आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ऐसे लोगों के साथ जाना लोकतंत्र को कमजोर करना है। हालांकि विवाद बढ़ने पर खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहना नहीं था, बल्कि यह था कि वे लोगों और राजनीतिक दलों को 'डराते' रहते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख