Hanuman Chalisa
✕

केरल नन बलात्कार मामला : बिशप फ्रैंको मुलक्कल गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (11:23 IST)
कोट्टायम (केरल)। एक नन से बार-बार बलात्कार करने और उस पर यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बिशप फ्रैंको मुलक्कल को शनिवार को शहर के एक सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 54 वर्षीय बिशप को आज पाला में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को एर्नाकुलम जिले में त्रिप्पुनिथुरा में अपराध शाखा के कार्यालय से कोट्टायम पुलिस क्लब ले जाने के दौरान बिशप ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि बिशप का रक्तचाप बढ़ने के बाद उन्हें छह घंटे से अधिक समय तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कार्डियोलॉजी सेक्शन में निगरानी में रखा गया। सूत्रों ने बताया कि ईसीजी और हृदय से संबंधित अन्य जांच की गई। उनके स्वास्थ्य की स्थिति अब सामान्य है।

कोट्टायम पुलिस को जून में दी गई शिकायत में एक नन ने आरोप लगाया था कि बिशप मुलक्कल ने मई 2014 में कुराविलांगद में एक गेस्ट हाउस में उससे बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया।

नन ने कहा कि उसने पुलिस और चर्च अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिशप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि बिशप ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। (भाषा)

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख