Daily Horoscope
✕

जम्मू-कश्मीर : पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने किया 8 गांवों का घेराव

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (10:12 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा और शोपियां के गांवों में आतंकियों की तलाश के लिए दोनों जिलों के करीब 8 गांवों में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ली है। पुलवामा और शोपियां के लस्सीपोरा, समेत कई गांवों में सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं।
 
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आतंकी इन्हीं गांवों में छिपकर बैठे हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में 3 पुलिसकर्मियों को उनके घरों से अगवा करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 
 
हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से कथित रूप से संबद्ध एक ट्विटर हैंडल पर किए गए पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों को सुबह बाटागुंड और कापरान गांव स्थित उनके घरों से अगवा किया गया था। 
 
ग्रामीणों ने आतंकवादियों का पीछा किया और अपहृत पुलिसकर्मियों को छोडऩे की गुहार लगाई। अपहरणकर्ताओं  ने हवा में गोली चलाईं और ग्रामीणों को धमकी दी। आतंकवादियों ने इलाके में एक नदी को पार किया और वहीं गोली मार कर पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख