dharma sangrah
✕

बिहार की सियासत में नीतीश कुमार कितने मजबूत, क्या कहता है विधायकों का गणित?

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2024 (08:14 IST)
Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्‍यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनका महागठबंधन से मोहभंग हो चुका है। वे अब अपने पुराने साथी सुशील कुमार मोदी की भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते है बिहार विधानसभा में किस दल के पास कितने विधायक है।
 
बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं। यदि किसी को भी सरकार बनानी है, मुख्यमंत्री बनना है तो उसके पास 122 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। लालू यादव की पार्टी RJD के पास 79 विधायक हैं। BJP के पास भी 78 विधायक हैं। नीतीश कुमार की JDU के पास 45 विधायक है तो कांग्रेस के पास 19 और लेफ्ट के पास विधायक हैं। HAM पार्टी के पास 4 विधायक हैं। इन सबके अलावा, एक निर्दलीय MLA और एक AIMIM के MLA हैं।
 
विधानसभा में तीसरा सबसे बड़ा दल होने के बाद भी जदयू ने राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाई थी।
 
कहा जा रहा है कि अब नीतीश का राजद और कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। ऐसे में वह फिर पाला बदलकर NDA के साथ सरकार बना सकती है। जदयू और भाजपा दोनों मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
 
फिलहाल नीतीश कुमार को बिहार की सियासत का सबसे चमकदार चेहरा माना जा सकता है। वे 8 बार राज्य की कमान संभाल चुके हैं और आज 9वीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
 
इधर राज्य के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि खेला अभी बाकी है। राजद की नजर जीतनराम मांझी की हम के 5 विधायकों पर है। मीडिया खबरों के अनुसार, मांझी के बेटे को लालू ने डिप्टी सीएम का भी ऑफर दिया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख