सम्बंधित जानकारी
- यूपी की अदालत ने आप सांसद संजय सिंह को सुनाई 3 माह की सजा, 1000 का जुर्माना भी
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, टंकी फुल कराने के पहले चेक कर लें आज के भाव
- Weather Alert: अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी बर्फबारी की चेतावनी
- राजनीतिक विज्ञापनों पर बवाल, AAP को 163.62 करोड़ का वसूली नोटिस, 10 दिन में करना होगा भुगतान
- Joshimath landslide : जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
बिहार के शिक्षा मंत्री का रामचरित मानस पर विवादित बयान, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए एक विवादास्पद बयान पर बवाल मच गया। उन्होंने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताते हुए कहा कि नफरत देश को महान नहीं बनाएगी, बल्कि मोहब्बत देश को महान बनाएगी। चंद्रशेखर के बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया।
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि देश में समाज को जोड़ने के बजाए जाति ने तोड़ा है। इसमें मनुस्मृति, गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस और गोलवलकर लिखित बंच आफ थाट्स ने 85 प्रतिशत लोगों को सदियों तक पीछे रखने का काम किया।
उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में लिखा गया है कि अधम जाति में विद्या पाए, भयहु यथा अहि दूध पिलाए। इसका मतलब होता है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण कर जहरीले हो जाते हैं, जैसे दूध पीकर सांप हो जाता है।
क्या बोलीं भाजपा : बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, दुर्भाग्य देखिए... हिन्दुओं के बारे में ऐसा विकृत और हीन मानसिकता रखने वाला व्यक्ति बिहार का शिक्षा मंत्री बना बैठा है। वोटबैंक की राजनीति में महाठगबंधन सरकार द्वारा हर दूसरे दिन हिन्दू धर्म और आराध्यों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी जारी है।
दुर्भाग्य देखिए...
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) January 11, 2023
हिन्दुओं के बारे में ऐसा विकृत और हीन मानसिकता रखने वाला व्यक्ति बिहार का शिक्षा मंत्री बना बैठा है।
वोटबैंक की राजनीति में #महाठगबंधन_सरकार द्वारा हर दूसरे दिन हिन्दू धर्म और आराध्यों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी जारी है। pic.twitter.com/94Mhaer4Ad
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर कहा, ये नीतीश कुमार की सरकार के शिक्षा मंत्री है। ये सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है।
ये नीतीश कुमार की सरकार के शिक्षा मंत्री है। ये सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है। pic.twitter.com/OOROnvYpcQ
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 11, 2023
जीभ काटने पर 10 करोड़ का इनाम : अयोध्या के संत जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने जिस तरह से रामचरितमानस ग्रंथ को नफरत फैलाने वाली किताब बताया है उससे पूरा देश आहत है। यह सभी सनातनियों का अपमान है। उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा करता हूं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
