dharma sangrah
✕

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

Updated: गुरुवार, 28 मई 2026 (22:58 IST)
Asaram surrendered in jail : 2013 के चर्चित दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद आसाराम ने गुरुवार शाम जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्हें वापस जेल लौटना पड़ा। हाईकोर्ट ने 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा और दोषसिद्धि में हस्तक्षेप से इनकार किया। अदालत ने फैसले में पीड़िता की गरिमा और आस्था से जुड़े गंभीर टिप्पणी भी की। स्वास्थ्य कारणों से मिली अंतरिम जमानत अब समाप्त कर दी गई।

2013 के चर्चित दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद आसाराम ने गुरुवार शाम जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्हें वापस जेल लौटना पड़ा। हाईकोर्ट ने 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा और दोषसिद्धि में हस्तक्षेप से इनकार किया।
ALSO READ: आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश
अदालत ने फैसले में पीड़िता की गरिमा और आस्था से जुड़ी गंभीर टिप्पणी भी की। स्वास्थ्य कारणों से मिली अंतरिम जमानत अब समाप्त कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे जेल पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल प्रशासन ने हिरासत में लिया। आसाराम के जोधपुर पहुंचने की सूचना पर एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा और न्यायमूर्ति योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि जिस व्यक्ति को पीड़िता भगवान मानती थी, उसी ने उसकी आस्था और भरोसे को तोड़ा। अदालत ने धार्मिक गुरुओं पर अंधविश्वास और श्रद्धा को लेकर भी कड़ी टिप्पणियां कीं। जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। खबरों के अनुसार, आसाराम के वकील हाईकोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रहे हैं और आगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर विचार करेंगे। वहीं दूसरी ओर पीड़िता पक्ष ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया है।
ALSO READ: आसाराम को बड़ा झटका, मोटेरा में अवैध कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, आश्रम पर चलेगा बुलडोजर
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में जोधपुर स्थित आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आसाराम को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। बीच में स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

अगला लेख