गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Jodo Yatra nukkad sabha at rajbada Rahul Gandhi
Written By
Last Updated : रविवार, 27 नवंबर 2022 (20:14 IST)

इंदौर में Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी बोले- जो काम चीनी सेना नहीं कर सकी वह नोटबंदी और GST ने कर दिया

इंदौर में Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी बोले- जो काम चीनी सेना नहीं कर सकी वह नोटबंदी और GST ने कर दिया - Bharat Jodo Yatra nukkad sabha at rajbada Rahul Gandhi
इंदौर। Bharat Jodo Yatra News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राऊ से होते हुए इंदौर पहुंची। यहां राजवाड़ा पर नुक्कड़ सभा हुई। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा नुकसान नोटबंदी और GST ने किया है। जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती वह नोटबंदी और GST ने कर दिया। इनका काम है कि देश के गरीबों के जेब से पैसा लो और 2 अरबपतियों के जेब में डालो।

पहले मंच पर राहुल गांधी ने मां अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलेंडर का रेट 400 रुपए था, आज रेट बताने के लिए तीसरे हाथ की जरूरत होती है।

पेट्रोल का रेट 50 रुपए था, आज 107 रुपए है। राहुल गांधी सुबह जिले के महू से इंदौर आए। वे राऊ क्षेत्र से शहर में आए। उनका राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, अन्य पार्टी नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान गांधी बुलेट भी चलाई।

गांधी के साथ हजारों लोगों का कारवां शाम को इंदौर की व्यस्त सड़कों से होते हुए प्रसिद्ध राजबाड़ा पहुंचा। रास्ते में उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ भी देखी गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त दिखाई दिया।

बच्चे ने गिफ्ट की गुल्लक : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लड़के की ओर से अपना गुल्लक दिए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए देखा जा सकता है, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते हैं।
 
राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है।’’
 
परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें। अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा कि मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों ही एक हैं।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र : रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 60 फुट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग, 20 घायल, 8 की हालत गंभीर