गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. बैंक कर्मचारियों के अच्छी खबर, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा एक महीने का बोनस
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (14:25 IST)

बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा एक महीने का बोनस

Bank employees
नई दिल्ली। दिवाली से पहले बैंक कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) सभी सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जल्द बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को एक महीने का एडवांस एरियर दें। एरियर एडवांस डीए और बेसिक सैलरी को मिलाकर दिया जाएगा।
 
जो एडवांस एरियर बैंक कर्मचारियों को दिया जाएगा, वह बाद में सैलरी बढ़ोतरी पर समझौता होने के बाद तय एरियर से काटा जाएगा।
 
इन-इन को मिलेगा फायदा : 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह एडवांस सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो 1 नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं तथा जिन कर्मचारियों ने 1 नवंबर 2017 के बाद और 31 मार्च 2019 के पहले ज्वॉइन किया है, उन्हें आधी सैलरी ही एडवांस के तौर पर मिलेगी।
 
एडवांस को एरियर्स में एडजस्ट करेंगे : कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन संशोधन समझौते पर साइन करने के बाद इस एडवांस को एरियर्स में से एडजस्ट किया जाएगा। आईबीए ने बैंकों से कहा कि बैंक कर्मचारियों को यह बताया जाता है कि एड हॉक का भुगतान एक गुडविल के रूप में किया जा रहा है और इस एडवांस पेमेंट को एक्चुअल एरियर के तौर पर एडजस्ट किया जाएगा।
 
मार्केट में आएगा अतिरिक्त मनी फ्लो : बैंक कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर अतिरिक्त रकम मिलेगी तो त्योहारों में जमकर खर्च करेंगे। ऐसे में मार्केट अतिरिक्त मनी फ्लो आएगा।
ये भी पढ़ें
एयर इंडिया ने विमान के ‘टेल’ पर बनाया बापू का पोर्ट्रेट