Hanuman Chalisa
✕

सितंबर के पहले सप्‍ताह में सभी बैंक खुले रहेंगे : सरकार

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (16:20 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में सितंबर के पहले सप्ताह में विभिन्न कारणों से बैंकों में छह दिन कामकाज नहीं होने को लेकर फैलाई जा रही अफवाह के मद्देनजर सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि बैंक केवल 2 सितंबर को रविवार के दिन और 8 सितंबर को दूसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे। शेष दिन बैंकिंग गतिविधियां आम दिनों की तरह संचालित होंगी।


वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में यहां जारी बयान में कहा कि सोशल मीडिया में ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बैंक छह दिन के लिए बंद रहेंगे। इससे आम लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। यह स्‍पष्‍ट किया जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्‍ताह में बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग गतिविधियां बिना किसी व्‍यवधान के जारी रहेंगी।

बैंक केवल 2 सितंबर को रविवार के दिन और 8 सितंबर को दूसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा 3 सितंबर को देश में सभी जगह छुट्टी नहीं है। इस दिन नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्‍ट, 1881 के तहत केवल कुछ ही राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक जिन दिनों बंद रहेंगे उन दिनों सभी राज्‍यों में एटीएम पूरी तरह काम करते रहेंगे। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंकों से कहा गया है कि वे एटीएम मशीनों में निकासी के लिए पर्याप्‍त मात्रा में नकदी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की वजह से कुछ राज्यों में अवकाश है। रिजर्व बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के यूनाइटेड फोरम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 और 5 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है, जिसे सोशल मीडिया में बैंक हड़ताल बताया जा रहा है। (वार्ता) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख