• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Baby has been named after cyclonic storm, Fani.
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 मई 2019 (16:25 IST)

ओडिशा में तूफान में जन्मी बच्ची, नाम रखा फानी

Orrisa
भुवनेश्वर। ओडिशा में तूफानी हवा और पानी के बीच दोपहर 11.03 बजे शुक्रवार को एक बच्ची का जन्म हुआ। परिजनों ने इस बच्ची का नाम साइक्लोन के नाम पर फानी रखा है। 
 
जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय एक महिला ने आज रेलवे हॉस्पीटल में एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने बच्ची का नाम तूफान के नाम पर फानी रख दिया। बच्ची को जन्म देने वाली महिला रेलवे कर्मचारी है और कोच वर्कशॉप, मंचेश्वर में हेल्पर के रूप में काम करती है। एएनआई के मुताबिक मां और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं। 
 
ट्‍विटर पर लोगों ने बच्ची को शुभकामनाएं दीं। योगेश धामी नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि भगवान बच्चे को लंबी उम्र दे। किसी ने कहा कि फानी बहुत अच्छा नाम है। कई लोगों ने लिखा कि भारत में स्वागत है। केवी पारसनाथ ने रेलवे स्टेशन को धन्यवाद देते हुए लिखा कि बेबी फानी का स्वागत है। (फोटो : ट्‍विटर)
 
ये भी पढ़ें
प्राकृतिक आपदा से तबाही में कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम, हो सकती है नुकसान की भरपाई...