Hanuman Chalisa
✕

FSSAI ने रामदेव की पतंजलि फूड्स को दिया बड़ा झटका, लालमिर्च को लेकर है मामला

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (22:34 IST)
Baba Ramdev News : पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि खाद्य नियामक एफएसएसएआई (FSSAI) ने कंपनी को खाद्य सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप न होने के कारण पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर के एक खास बैच को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 13 जनवरी को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।कंपनी खाद्य तेल, खाद्य और एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में मौजूद है।  
 
वर्ष 1986 में बनी बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद समूह की फर्म, पतंजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया) भारत की दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) शीर्ष कंपनियों में से एक है। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा नियामक ने खाद्य सुरक्षा और मानक (संदूषक, विषाक्त पदार्थ और अवशेष) विनियम, 2011 का अनुपालन न करने के कारण पतंजलि फूड्स को बैच संख्या- एजेडी2400012 के शामिल खाद्य (यानी लाल मिर्च पाउडर (पैक) के पूरे बैच को वापस बुलाने का निर्देश दिया है।
ALSO READ: रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, बाबा पर क्यों आया यह संकट
कंपनी खाद्य तेल, खाद्य और एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में मौजूद है। पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला आदि जैसे विभिन्न ब्रांडों के तहत उत्पाद बेचती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख