Daily Horoscope

अयोध्या मामले पर जमात-ए-इस्लामी ने दिया यह बयान

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (23:38 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद ने शनिवार को कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का समाधान अब अदालत के बाहर नहीं हो सकता और इस मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला ही स्वीकार्य होगा। दरअसल, हाल ही में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने अयोध्या मामले को अदालत से बाहर हल करने के मकसद से बातचीत के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी।
 
जमात-ए-इस्लामी के अध्यक्ष मौलाना जलालुद्दीन उमरी ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी हिंद अदालत से बाहर किसी समाधान के सुझाव को खारिज करती है। अदालत का फैसला ही हमें स्वीकार होगा। ‘पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) नामक संगठन को आने वाले समय में प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित खबरों पर जमात-ए-इस्लामी के महासचिव सलीम इंजीनियर ने कहा कि हम संगठनों पर पाबंदी लगाने के चलन के खिलाफ हैं। हां, अगर किसी संगठन ने कानून का उल्लंघन किया है तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, परंतु किसी संगठन को प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। 
 
उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा हाल में की गई मुठभेड़ पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों के मुताबिक उत्तरप्रदेश में कथित अपराधियों के खिलाफ पिछले छ: महीने में बड़ी संख्या में मुठभेड़ हुईं, जिनमें बहुत से लोग मारे गए। यह चिंता का विषय है। हम मांग करते हैं कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इसका संज्ञान ले। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख