Hanuman Chalisa
✕

विमान ईंधन के दाम में हुई कटौती, क्‍या कम होगा फ्लाइट का किराया

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2024 (13:09 IST)
Aviation fuel prices cut : विमान ईंधन के दाम में रविवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। वैश्विक बाजारों में तेल के दाम के रुख के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 4,495.5 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 4.58 प्रतिशत की कटौती की गई है।
ALSO READ: जबलपुर से हैदराबाद जा रहे विमान में बम की धमकी, नागपुर में ‍इमरजेंसी लैंडिंग
विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। ऐसे में दाम में कटौती से इन कंपनियों पर लागत बोझ कम होगा। इससे पहले, दो बार दाम बढ़ाए गए थे। विमान ईंधन के दाम एक अगस्त को दो प्रतिशत यानी 1,827.34 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, इसमें 1.2 प्रतिशत (1,179.37 रुपए प्रति किलोलीटर) की वृद्धि की गई थी। एक जून को एटीएफ के दाम में 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपए प्रति किलोलीटर) की कटौती की गई थी।
ALSO READ: Nepal Bus Accident : 25 भारतीयों के शव लेकर महाराष्ट्र पहुंचा वायुसेना का विमान, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
कटौती के बाद एटीएफ के दाम में मुंबई में घटकर 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है जो इससे पहले 91,650.34 रुपए प्रति किलोलीटर थी। स्थानीय करों के कारण एटीएफ के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं।
ALSO READ: 135 यात्रियों से भरे विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (बीपीसीएल), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (एचपीसीएल) मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ की कीमतों में संशोधन करती हैं।(इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख