मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. avalanche on Mount trishool, 5 navy person missing
Written By एन. पांडेय
Last Updated : शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (16:39 IST)

हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के 5 जवान, माउंट त्रिशूल पर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के 5 जवान, माउंट त्रिशूल पर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन - avalanche on Mount trishool, 5 navy person missing
उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस वजह से नौसेना के 5 पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता बताया जा रहा है।
 
दावा किया जा रहा है कि नौसेना का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह यह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही  नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।
 
भारतीय नौसेना का कहना है कि हिमस्खलन में लापता पर्वतारोही और एक पोर्टर की खोज के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में सेना, वायु सेना और SDRF का बचाव दल और हेलीकॉप्टर शामिल है।
 
माउंट त्रिशूल चमोली जनपद की सीमा पर स्थित कुमांऊ के बागेश्वर जनपद में है। तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं। आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही टीमें जाती हैं।

प्रतिकात्मक फोटो
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 361 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17550 के नीचे