dharma sangrah
✕

SC/ST एक्ट : कार पर हमला, रोने लगे सांसद पप्पू यादव कहा, एसपी, आईजी ने भी फोन नहीं उठाया...

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (16:54 IST)
SC/ST एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिला। यहां प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका और सड़कों को जाम किया। कहीं-कहीं प्रदर्शनकारियों नेताओं का घेराव किया। बिहार के मधुबनी में सांसद पप्पू यादव और उनके अंगरक्षकों पर 15 लोगों ने हमला कर दिया।
 
 
पप्पू यादव पदयात्रा में शामिल होने के लिए मधुबनी जा रहे थे। खबरा इलाके में उन पर हमला किया गया। पप्पू यादव के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया। हमले के बाद पप्पू यादव फूट-फूटकर रोने और कहने लगे कि हमला करने वाले लोग बार-बार मेरी जाति पूछ रहे थे। मैंने एसपी, आईजी और मुख्यमंत्री को फोन लगाया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। अगर गार्ड मेरे साथ नहीं होते तो आज मेरी हत्या हो जाती।
 
 
पप्पू यादव सकरी से खबरा गांव होते हुए मधुबनी के लिए निकले थे। खबरा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने एनएच-28 जाम कर रखा था। पप्पू यादव ने आगे जाने की कोशिश की तो लोगों ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें पप्पू यादव और उनके कई समर्थकों को चोटें भी आईं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख